
Shikhar Dhawan: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर शिखर धवन की नजरें वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर, बताया क्या है उनका प्लान
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (12 जुलाई) लंदन में खेलना है. मैच में शिखर धवन ओपनिंग करते दिख सकते हैं...
Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी हुई है. वह आज (12 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे की सीरीज का यह पहला मैच है.
धवन कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि धवन को टी20 में मौका नहीं दिया जाएगा, उन्हें सिर्फ वनडे मैच ही खिलाए जाएंगे. ऐसे में साफ है कि इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में धवन नजर नहीं आएंगे.
यह बात धवन ने भी आसानी से स्वीकार कर ली है. यही कारण है कि उन्होंने अपना पूरा ध्यान अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर लगा दिया है. धवन ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले कहा कि वो वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गए हैं. इसके लिए उन्होंने कुछ प्लान भी बनाया है.
वनडे वर्ल्ड कप के लिए बताया अपना प्लान
धवन ने कहा, 'मैं इंग्लैंड दौरे से पहले बेहतर तैयारी को जरूरी समझता हूं. यही वजह है कि मैंने अपने स्टाइल और बाकी चीजों पर फोकस कर रहा हूं. इस सीरीज के लिए मैंने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी. मुझे यकीन है कि मैं फॉर्म में ही रहूंगा. वैसे मेरा ध्यान अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है. इसके लिए मैं ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं.'
भारतीय ओपनर धवन ने कहा, ज्यादा से ज्यादा वनडे खेलकर मैं अपनी लय बरकरार रखना चाहता हूं. इस बीच IPL भी होना है. ऐसे में मेरी कोशिश इस टूर्नामेंट में भी धमाल प्रदर्शन करने की रहेगी. वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए में ज्यादा से ज्यादा घरेलू वनडे और टी20 मैच भी खेलूंगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









