
Shikhar Dhawan: क्या कप्तानी छीनकर केएल राहुल को देने से शिखर धवन को दुख पहुंचा था? अब हुआ खुलासा
AajTak
एशिया कप से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरा किया था. तब आखिरी मौके पर वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तानी से हटाकर केएल राहुल को यह कमान सौंपी गई थी. तब फैन्स को धवन के साथ किया गया यह व्यवहार काफी बुरा लगा था. अब धवन ने खुद इस मामले में खुलासा किया है...
Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के ओपनर और न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे टीम की कप्तानी संभाल रहे शिखर धवन को भगवान पर बहुत भरोसा है. हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान बीसीसीआई ने धवन से कप्तानी छीनकर केएल राहुल को सौंपी थी. इस पर फैन्स को काफी बुरा भी लगा था. तब धवन को कैसा लगा होगा? इस बात का खुलासा भी हो गया है.
यह खुलासा खुद धवन ने ही किया है. दरअसल, नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में अमूमन वनडे टीम की अगुवाई करने वाले धवन को इस साल अगस्त में जिम्बाब्वे दौरे में होने वाले तीन वनडे मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन केएल राहुल के फिट होने के बाद पूर्व राष्ट्रीय चयन समिति ने उनसे कप्तानी छीन ली थी.
'जो कुछ भी होता है वह हमारे भले के लिए होता है'
धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'मैं आहत नहीं हुआ था क्योंकि कुछ चीजें पहले से ही निर्धारित होती हैं और जो कुछ भी होता है वह हमारे भले के लिए होता है. और अगर आप जिम्बाब्वे दौरे के बाद देखेंगे तो मुझे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए फिर से कप्तान बनाया गया और उसी चयन समिति ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी.'
धवन ने कहा, 'जिम्बाब्वे में जो कुछ हुआ उससे मुझे थोड़ा भी दुख नहीं हुआ था. भगवान जो कुछ करता है अच्छे के लिए करता है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि करियर के इस पड़ाव में मुझे भारत की कप्तानी करने का मौका मिला है.' उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे में राहुल को कप्तानी सौंपने के कारणों पर भी बात की.
क्यों बनाया गया था राहुल को कप्तान?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









