
Shark Tank India पहुंचा AI Kavach, अब नहीं होगा SCAM का डर, इतना मिला इंवेस्टमेंट
AajTak
Cyber fraud के नए-नए केस सामने आ रहे हैं. ऐसे ही साइबर ठगी से लोगों को बचाने के लिए Shark Tank India शो में एक खास सिस्टम से पर्दा उठाया है. इस सिस्टम का नाम AI Kavach है, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करता है. AI Kavach की फाउंडर प्रत्युषा वेमुरी वेनकाटा ने अपने इस सिस्टम की खूबियों को बताया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Cyber fraud के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं. वैसे तो इनसे बचाव के लिए कई लोग ढेर सारे तरीके अपनाते हैं, लेकिन इन सभी के बावजूद साइबर ठग आपको चूना लगा सकते हैं. Shark Tank शो में साइबर ठगी से बचाने के लिए एक AI System पर से पर्दा उठाया, जिसका नाम AI Kavach है.
AI Kavach की फाउंडर प्रत्युषा वेमुरी वेनकाटा ने अपने इस सिस्टम की खूबियों को बताया. उन्होंने कहा कि AI Kavach एक ऐसा सिस्टम है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करता है.
यह एक सिस्टम फ्रॉड वेबसाइट्स, फ्रॉड कॉल, फ्रॉड ऐप्स, फ्रॉड मैसेज और ऐसा कोई भी ऐप्स जो सेंसटिव डेटा को एक्सेस कर रहा है, उसको डिटेक्ट कर सकता है और उसकी रियल टाइम जानकारी दे सकता है. इसमें UPI Fraud Detection, Credit Card Fraud Detection को भी शामिल किया जा रहा है.
Shark Tank में प्रत्युषा ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किए हुए दो महीने कंप्लीट हो चुके हैं. इसको अब तक 20 हजार डाउनलोड और 1,500 पेज सब्सक्राइबर मिल चुके हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि वे अब तक 200 से अधिक फेक और ठगी करने वाली वेबसाइट्स को पकड़ चुकी हैं.
ये भी पढ़ेंः Amazon Prime Video में हुआ बड़ा बदलाव, अब देने होंगे ज्यादा पैसे
Microsoft और Cisco जैसी कंपनियों में साइबर सिक्योरिटी में करीब 18 साल तक काम कर चुकी प्रत्युषा खुद साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं. दरअसल, Shark Tank में प्रत्युषा ने बताया कि जब वह 20 साल अमेरिका में रहने के बाद 2021 में इंडिया वापस आ गईं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










