
Shardul Thakur-Mittali Parulkar Marriage: टीम इंडिया के 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर के साथ रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर
AajTak
शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर के साथ शादी कर ली है. दोनों ने मुंबई में पारंपरिक शादी समारोह में सात फेरे लिए. केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद शार्दुल इस साल शादी करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं. शार्दुल-मिताली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने अपनी प्रेमिका मिताली पारुलकर के साथ शादी कर ली है. दोनों ने सोमवार (27 फरवरी) को मुंबई में मराठी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद इस साल शादी करने वाले शार्दुल ठाकुर तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं. शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आई हैं.
शार्दुल-मिताली की शादी काफी धूमधाम से हुई है. शादी से पहले संगीत सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था. इसकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए हैं. कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर भी इसमें शरीक हुए थे. यही नहीं युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा, अभिषेक नायर और मुंबई टीम के स्थानीय सिद्धेश लाड भी स्पॉट किए गए थे.
शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ने नवंबर 2021 में सगाई की थी. उस समारोह में रोहित शर्मा और मालती चाहर भी शरीक हुए थे. दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने बाद इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया था. शार्दुल ठाकुर की वाइफ पेशे से बिजनेस वुमेन हैं और वह स्टार्टअप कंपनी चलाती हैं.
31 साल के शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए अबतक आठ टेस्ट, 34 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान शार्दुल ने टेस्ट में 27, वनडे इंटरनेशनल में 50 और टी20 में 33 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शार्दुल को टीम में शामिल किया गया था. शार्दुल आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भाग लेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









