
Shardul Thakur: 'यह बड़ी निराशा है...', टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं होने पर छलका शार्दुल ठाकुर का दर्द
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था. अब शार्दुल ठाकुर ने वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने पर अपना दर्द बयां किया है. 30 साल के शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए अबतक आठ टेस्ट, 25 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था. यहां तक कि उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर भी टीम में जगह नहीं मिली. अब शार्दुल ठाकुर ने वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने पर अपना दर्द बयां किया है. शार्दुल ने कहा कि वह जाहिर तौर पर निराश हैं क्योंकि विश्व कप में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है. शार्दुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में मुश्किल परिस्थितियों में संजू सैमसन के साथ 93 रन की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी कराई थी.
अगले साल वनडे WC खेलना चाहते हैं शार्दुल
शार्दुल ने दूसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'जाहिर तौर पर यह बड़ी निराशा है. विश्व कप में खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना हर खिलाड़ी का सपना होता है. अगर मेरा चयन नहीं हुआ तो भी कोई बात नहीं. मेरे में अभी काफी क्रिकेट बचा है और अगले साल वनडे विश्व कप भी है. मुझे जिस मैच में भी मौका मिला मेरा ध्यान उस में अच्छा करने और टीम की जीत में योगदान देने पर होगा.'
दीपक चाहर के चोटिल होने से भारत के टी20 विश्व कप अभियान को बड़ा झटका लगा है. दीपक चाहर रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे और अब ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने इस विश्व कप से भी बाहर होने के कगार पर हैं. शार्दुल ने कहा, 'चोट लगना खेल का हिस्सा है. कभी न कभी खिलाड़ी चोटिल जरूर होगा. हमें इसे दिल से नहीं लेना चाहिए.'
बल्लेबाजी में योगदान देना चाहते हैं शार्दुल
बल्ले से कुछ शानदार पारियां खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह निचले क्रम की बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देना चाहते हैं. शार्दुल ने कहा, 'अगर आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को देखें तो उनके बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई है. उदाहरण के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास पैट कमिंस, मिच स्टार्क आठवें या नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं. मैं काफी समय से अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा हूं. जाहिर तौर पर सातवें से नौवें क्रम पर बल्लेबाजी में योगदान देना अच्छा होता है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









