
Shane Warne State Funeral MCG, LIVE: शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटीं कई हस्तियां, अलविदा शेन!
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में विदाई देने के लिए खेल जगत के साथ कई हस्तियां मौजूद हैं. यह विदाई विक्टोरिया राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 4 मार्च को थाईलैंड में निधन हो गया था. जिसके बाद आज ( 30 मार्च) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए हैं. शेन वॉर्न का निधन हार्ट अटैक की वजह से हो गया था. वह 52 साल के थे.
MCG में दी जा रही विदाई में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के लेकर कई दिग्गज मौजूद हैं. शेन वॉर्न ने क्रिकेट में अपने प्रदर्शन और अपने व्यक्तित्व की वजह से एक अलग पहचान बनाई थी.
लेग स्पिनर शेन वॉर्न का क्रिकेट करियर 15 साल लंबा रहा. उन्होंनें भारतीय टीम के खिलाफ साल 1992 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मुकाबले खेले और 708 विकेट झटके.
वनडे क्रिकेट में उन्होंने साल 1993 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया जिसके बाद 194 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 293 विकेट शामिल हैं. शेन वॉर्न के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1001 विकेट हैं.
अपनी गेंदबाजी के अलावा क्रिकेट के दिग्गज मानते हैं कि शेन वॉर्न में कप्तानी को लेकर भी काफी प्रतिभा थी. कई लोग उन्हें एक बेहतर लीडर के रूप में पहचानते हैं. शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में अपना IPL खिताब जीता था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









