
Shane Warne Love Life: शेन वॉर्न की लव लाइफ ने हमेशा बटोरी सुर्खियां, एक्ट्रेस से लेकर मॉडल तक से जुड़ा नाम
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी शादी सिमोन कालाहन के साथ हुई थी. महिलाओं से अफेयर की वजह से 2005 में वॉर्न का तलाक भी हो गया था...
ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड और स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के दौरान शुक्रवार को संदिग्ध हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ. वॉर्न की लव लाइफ हमेशा ही विवादों से भरी रही है.
शेन वॉर्न की शादी सिमोन कालाहन (Simone Callahan) के साथ हुई थी. उनके तीन बच्चे भी हैं. वॉर्न अपनी शादीशुदा जिंदगी की बीच भी महिलाओं से अफेयर रखते थे. इसी वजह से 2005 में उनका तलाक भी हो गया था.
इसी दौरान शेन वॉर्न पर कई फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल्स से सोशल मीडिया पर फ्लर्ट करने के भी आरोप लगे हैं. इनमें एक ब्रिटिस एक्ट्रेस Kate Beckinsale भी शामिल हैं. वॉर्न हमेशा ही कैट की पोस्ट पर कमेंट करते और लाइक भी करते थे. इसको फोटो भी वायरल हुए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









