
Shane Warne Last Photo: सामने आई शेन वॉर्न की आखिरी तस्वीर, थाईलैंड में साथ रुके दोस्त ने की शेयर
AajTak
शेन वॉर्न के दोस्त टॉम हॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की है. उन्होंने शेन वॉर्न को लेकर एक ब्लॉग भी लिखा है, यह तस्वीर थाईलैंड के उसी विला में क्लिक की गई है जहां पर शेन वॉर्न का निधन हुआ था.
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न की मौत 4 मार्च को हुई और थाईलैंड पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह एक नैचुरल मौत थी. क्रिकेट फैन्स के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था. 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न का निधन हार्टअटैक की वजह से हुआ. अब शेन वॉर्न की आखिरी तस्वीर सामने आई है.
शेन वॉर्न के दोस्त टॉम हॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की है. उन्होंने शेन वॉर्न को लेकर एक ब्लॉग भी लिखा है, यह तस्वीर थाईलैंड के उसी विला में क्लिक की गई है जहां पर शेन वॉर्न का निधन हुआ था.
टॉम हॉल का कहना है कि यह शेन वॉर्न की आखिरी तस्वीर है. तस्वीर में शेन वॉर्न हंस रहे हैं और एक कैप पहनी हुई है. टॉम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विला की अन्य तस्वीरें भी साझा की हैं. टॉम हॉल का कहना है कि थाईलैंड में जब हम विला में पहुंचे तब पहला सवाल यह था कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का टेस्ट मैच कैसे देखा जाएगा. (शेन वॉर्न की आखिरी फोटो)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









