
Shane Warne funeral: शेन वॉर्न को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर इस दिन दी जाएगी अंतिम विदाई
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न को 30 मार्च को उनके घरेलू मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. वॉर्न ने इन मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न के खेल करियर के कुछ शानदार लम्हों के गवाह रहे मेलबर्न क्रिकेट मैदान (MCG) पर 30 मार्च को उन्हें सार्वजनिक विदाई दी जाएगी. विक्टोरिया राज्य के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने बुधवार को पुष्टि की कि वॉर्न के सम्मान में एमसीजी पर राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
विश्व क्रिकेट के महान लेग स्पिनर माने जाने शेन वॉर्न की पिछले हफ्ते थाईलैंड में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई थी. वह 52 वर्ष के थे. इस खबर से पूरा विश्व जगत चौंक गया था.
परिवार निजी रूप से करेगा अंतिम संस्कार
इस बात की घोषणा शेन वॉर्न के परिवार ने की कि इससे पहले वे निजी रूप से अंतिम संस्कार करेंगे. एंड्रयूज ने बुधवार को ट्वीट किया, 'वार्नी (शेन वॉर्न) को विदाई देने के लिए एमसीजी से अधिक उचित जगह दुनिया में और कहीं नहीं हो सकती.'
एमसीजी पर ही वार्न ने 1994 में एशेज में हैट्रिक बनाई थी और 2006 में अपनी अंतिम अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान इसी मैदान पर 700वां टेस्ट विकेट हासिल किया. वॉर्न का जन्म मेलबर्न में ही हुआ और वह यहीं पले-बढ़े.
पोस्टमार्टम के नतीजों से पुष्टि हुई है कि वॉर्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और किसी तरह के संदेह के कोई संकेत नहीं मिले. शुक्रवार को थाईलैंड के द्वीप कोह समुई में निधन होने के बाद वॉर्न के पार्थिव शरीर को रविवार को सूरत थानी ले जाया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









