
Shane Warne Divorce: विवादों में रहा था शेन वॉर्न का निजी जीवन, तलाक के बाद फूट-फूटकर रोए थे
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न ने शुक्रवार को थाईलैंड के निजी विला में आखिरी सांस ली. क्रिकेट मैदान के इतर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी वॉर्न काफी सुर्खियों में रहे.
ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. शुक्रवार को थाईलैंड के निजी विला में उन्होंने आखिरी सांस ली. 52 वर्षीय वॉर्न दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज में से एक थे. क्रिकेट मैदान के इतर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी वॉर्न काफी सुर्खियों में रहे.
शेन वॉर्न को लेकर इस साल जनवरी में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज हुई थी. इसमें शेन वॉर्न के करियर और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों को दर्शाता गया है. इस दौरान शेन वॉर्न ने अपनी पत्नी संग हुए तलाक के बारे में बात की थी. उन्होंने पूरी तरह से स्वीकारा कि उसमें उनकी ही गलती थी.
शेन वॉर्न के मुताबिक, जब उनकी पत्नी को उनके अफेयर के बारे में पता चला और बात तलाक तक पहुंच गई थी तब वह होटल के कमरे में अकेले रोते रहे थे. ये साल 2005 में हुआ था, जब शेन वॉर्न इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलने पहुंचे थे. उस वक्त ये खबरें आई थीं कि शेन वॉर्न का इंग्लैंड में एक स्टूडेंट लौरा सेयर्स और केरी कॉलिमोर नाम की महिला से अफेयर चल रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









