
Shane Warne Death: शेन वॉर्न बनवा रहे थे 5 मिलियन डॉलर का आलीशान घर, मौत के बाद किसे मिलेगा?
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न विक्टोरिया में अपना एक नया घर बनवा रहे थे. साल 2020 में शेन वॉर्न ने इसे खरीदा था, जिसमें कई तरह के बदलाव किए जा रहे थे.
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के निधन को अब 5 दिन हो गए हैं. थाईलैंड पुलिस ने उनकी मौत को सामान्य करार दिया है और किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार कर दिया है. लेकिन अब शेन वॉर्न के जाने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं.
शेन वॉर्न ने दो साल पहले ही ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में एक बड़ी ज़मीन खरीदी थी, जिसपर वह अपना एक बड़ा घर बनवा रहे थे. अब सवाल खड़ा हो रहा है कि शेन वॉर्न का यह घर अब किसे मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेन वॉर्न अपना जो नया घर बनवा रहे थे उसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर थी.
क्लिक करें: शेन वॉर्न ने की हुई थी मसाज की बुकिंग, CCTV फुटेज में रिजॉर्ट से निकलती दिखीं महिलाएं यह नया घर बीच के पास बनाया जा रहा था, इसके लिए शेन वॉर्न ने 3 मिलियन डॉलर की जमीन खरीदी थी. अक्टूबर 2020 में ही जमीन खरीदने का प्रोसेस शुरू हुआ था, जो कि पिछले साल पूरा हो पाया था. शेन वॉर्न जिस घर को बनवा रहे थे, उसमें तीन बेडरूम, स्वीमिंग पूल, बॉलिंग एरिया, वाइन एरिया और जेट स्काइ गैराज समेत कई चीज़ें थीं. इस प्लान पर उन्हें स्थानीय अथॉरिटी को अप्रूवल भी मिल गया था. इससे पहले यहां पर टेनिस कोर्ट और अन्य चीज़ें भी थीं, जिन्हें हटा दिया गया.
आपको बता दें कि शेन वॉर्न के पास इससे पहले 2009 में खरीदा गया एक 7.5 मिलियन डॉलर कै मेंसन भी था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे 10.8 मिलियन डॉलर में बेच दिया था. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि अब शेन वॉर्न की मौत के बाद यह घर किसे मिलेगा.
52 साल के शेन वॉर्न के तीन बच्चे हैं, ब्रूक-समर-जैकसन वॉर्न. सभी उस वक्त ऑस्ट्रेलिया में ही थे, जब शेन वॉर्न की मौत थाईलैंड में हुई थी. शेन वॉर्न का अपनी पत्नी सिमोन कलाहन के साथ 2015 में तलाक हो गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









