
Shane Warne Death: शेन वॉर्न का पार्थिव शरीर चार्टर्ड प्लेन से ऑस्ट्रेलिया रवाना, MCG में अंतिम विदाई
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड शेन वॉर्न का पिछले हफ्ते थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. अब उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को थाईलैंड से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना कर दिया गया है...
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीजेंड और स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न का पिछले हफ्ते थाईलैंड में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह 52 साल के थे. उनका पार्थिव शरीर गुरुवार (10 मार्च) को थाईलैंड से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना कर दिया गया है.
थाईलैंड एयरपोर्ट के ऑफिशियल ने यह जानकारी दी है. उनके मुताबिक, शेन वॉर्न की डेड बॉडी को प्राइवेट प्लेन से रवाना किया गया है. भारतीय समयानुसार वॉर्न की डेड बॉडी को लेकर चार्डर्ड प्लेन गुरुवार सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर रवाना हुआ है.
30 मार्च को MCG में होगी अंतिम विदाई
शेन वॉर्न को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (MCG) पर 30 मार्च को उन्हें सार्वजनिक विदाई दी जाएगी. यह मैदान वॉर्न के खेल करियर के कुछ शानदार लम्हों का गवाह रहा है. विक्टोरिया राज्य के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने बुधवार को पुष्टि की कि वॉर्न के सम्मान में एमसीजी पर राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
पोस्टमार्टम से ही यह साफ हुआ कि शेन वॉर्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. इसमें शक करने की कोई वजह सामने नहीं आई. शुक्रवार को थाईलैंड के द्वीप कोह समुई में निधन होने के बाद वॉर्न के पार्थिव शरीर को रविवार को सूरत थानी ले जाया गया.सूरत थानी से रविवार रात उनका पार्थिव शरीर राजधानी बैंकॉक पहुंचा. यहीं से उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा गया.
परिवार निजी रूप से करेगा अंतिम संस्कार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









