
Shane Warne: शेन वॉर्न के सम्मान में ब्लैक आर्मबैंड पहनकर उतरी टीम इंडिया, कप्तान रोहित शर्मा ने दी इमोशनल विदाई
AajTak
मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी. भारतीय टीम ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान पर उतरी है, खेल शुरू होने से पहले मौन भी रखा गया.
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत अभी भी सकते में है. शुक्रवार को 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न ने अंतिम सांस ली. शनिवार को जब भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में टेस्ट का दूसरा दिन शुरू हुआ, तब भारत और श्रीलंका की टीमों ने शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी. दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखा, साथ ही बाह पर ब्लैक आर्मबैंड भी पहना. सिर्फ शेन वॉर्न ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रोड मार्श को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिनका निधन भी बीते दिन हुआ था. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी शेन वॉर्न को इमोशनल विदाई दी. बीसीसीआई की ओर से रोहित शर्मा का वीडियो ट्वीट किया गया है, इसमें कप्तान ने कहा, ‘शेन वॉर्न के निधन की खबर सुनना काफी दुख देने वाला है. क्रिकेट वर्ल्ड के लिए ये बहुत बड़ा झटका है, उन्होंने युवाओं की पूरी जेनरेशन को प्रेरणा दी. हम उनको अपनी ओर से श्रद्धांजलि देते हैं.’ "Absolutely devastated to hear the news of Shane Warne passing away. It's a huge huge loss in our cricketing world. Condolences to his family. His three children and the loved ones." Captain @ImRo45 pays tribute to Shane Warne. pic.twitter.com/LrRR7kJeU5 A minute’s silence was observed before the start of play on Day 2 of the first Test for Rodney Marsh and Shane Warne who passed away yesterday. The Indian Cricket Team will also be wearing black armbands today.@Paytm #INDvSL pic.twitter.com/VnUzuqwArC

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








