
Shan Masood on Multan Test Loss: मुल्तान में अंग्रेजों से हारकर पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद का का छलका दर्द, इन्हें बताया हार का जिम्मेदार
AajTak
पाकिस्तान किसी टेस्ट की पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद हारने वाली पहली टीम बन गई. कप्तान शान मसूद ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 556 रन बनाने के बावजूद मिली शर्मनाक हार से वह मायूस हैं.
Pakistan captain Shan Masood reaction: पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 556 रन बनाने के बावजूद मिली शर्मनाक हार से वह मायूस हैं. पाकिस्तान किसी टेस्ट की पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद हारने वाली पहली टीम बन गई.
मसूद ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘फिर हारना निराशाजनक है. इंग्लैंड ने मैच जीतने का रास्ता बनाया. कड़वी सच्चाई यही है कि टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन टीमें जीत के रास्ते बना लेती हैं.’
मसूद ने पहली पारी में 151 रन बनाए थे, जिसकी मदद से पाकिस्तान ने बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन इंग्लैंड ने पहली पारी सात विकेट पर 823 रनों पर घोषित की. हैरी ब्रूक ने 317 और जो रूट ने 262 रन बनाए.
मसूद ने कहा,'मैं यह नहीं कहूंगा कि मानसिक रूप से मेरी टीम कमजोर है, लेकिन हमें लगा था कि तीसरे दिन पिच टूटने लगेगी. लेकिन आखिरकार आपको 20 विकेट लेने आने चाहिए और पिछले कुछ समय से हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं.’
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मुल्तान में 2022 के बाद पहली बार टेस्ट खेला और क्यूरेटर या मैदानकर्मियों से बात करने का मौका नहीं मिल सका.
उन्होंने कहा ,‘इस बार मुल्तान में दोनों टीमें अलग थीं, लेकिन हमें हालात के अनुरूप ढलना सीखना होगा क्योंकि पिचों का स्वभाव रोज बदलता है.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









