
Shamar Joseph, IPL 2024: एक गेंद पर लुटा दिए 14 रन... IPL के डेब्यू मैच में घबराया लखनऊ सुपर जायंट्स के शमर जोसेफ
AajTak
IPL 2024 सीजन के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से हरा दिया. कोलकाता को 162 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16वें ओवर में हासिल कर लिया. तेज गेंदबाज शमर जोसेफ का ये आईपीएल में डेब्यू मैच रहा, जो उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा.
Shamar Joseph, KKR vs LSG Match in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में रविवार (14 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.
कोलकाता को 162 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16वें ओवर में हासिल कर लिया. इस मुकाबले के लिए लखनऊ की टीम में बड़े बदलाव हुए थे. तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को इस मुकाबले में खेलने का मिला है. जोसेफ का ये आईपीएल में डेब्यू मैच रहा. जोसेफ वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2024, KKR vs LSG Highlights: कोलकाता की टीम ने फिर पकड़ी जीत की राह... साल्ट-स्टार्क के दम पर लखनऊ को रौंदा
जोसेफ के लिए यह मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने पारी का पहला ही ओवर जोसेफ से कराया. इस ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर केकेआर टीम के ओपनर फिल साल्ट और सुनील नरेन ने सिर्फ 8 रन बनाए.
आखिरी बॉल पर जोसेफ ने लुटाए 14 रन
मगर इस ओवर की आखिरी बॉल को करने में जोसेफ को पसीना आ गया. उन्होंने इस आखिरी बॉल पर 14 रन लुटा दिए. उस समय स्ट्राइक पर साल्ट मौजूद थे. आखिरी बॉल करने के दौरान सबसे पहले जोसेफ ने नोबॉल की. इसके बाद अगली बॉल वाइड कर दी. फिर उसके बाद दूसरी वाइड की, जिस पर चौका भी गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








