
Shakib Al Hasan, IND vs BAN Test: भारत में ही बस जाएंगे बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन? अपने देश में सता रहा गिरफ्तारी का डर
AajTak
भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि वो अपने देश यानी बांग्लादेश में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करियर का आखिरी टेस्ट खेलना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें अभी तक सुरक्षा का वादा नहीं मिला है. ऐसे में कानपुर टेस्ट शाकिब के करियर का आखिरी हो सकता है.
Shakib Al Hasan, IND vs BAN Test: बांग्लादेश टीम इस समय भारत दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई, जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया. दूसरा टेस्ट कानपुर में हुआ, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इसके साथ ही बांग्लादेश के धाकड़ क्रिकेटर शाकिब अल हसन का टेस्ट करियर भी खत्म हो गया है. उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले संन्यास का ऐलान किया था.
दरअसल, शाकिब ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि वो अपने देश यानी बांग्लादेश में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करियर का आखिरी टेस्ट खेलना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें अभी तक सुरक्षा का वादा नहीं मिला है. ऐसे में कानपुर टेस्ट शाकिब के करियर का आखिरी हो सकता है.
मर्डर के आरोपी क्रिकेटर को कोहली ने दिया अनमोल गिफ्ट, वायरल हुआ फोटो
अमेरिका में बस सकते हैं शाकिब अल हसन
शाकिब के खिलाफ हत्या का आरोप लगा है. ऐसे में उन्हें अपने देश में गिरफ्तारी का डर और सुरक्षा की चिंता भी सता रही है. अब तक शाकिब को सुरक्षा का वादा नहीं मिला, ऐसे में वो अपने देश नहीं लौटने पर विचार कर रहे हैं. शाकिब कुछ दिन भारत में और फिर उसके बाद परिवार के साथ अमेरिका में बस सकते हैं.
पूरा मामला इस तरह समझें... हाल ही में बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ है. उस दौरान विरोध प्रदर्शन के चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भारत आकर रहने लगी हैं. शाकिब भी शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग से जुड़े हुए हैं. इस पार्टी से वे सांसद भी बने थे. बांग्लादेश में इस पार्टी के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









