
Shakib Al Hasan: वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को मिला नया कप्तान, ये धुरंधर संभालेगा कमान
AajTak
एशिया कप की शुरुआत से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बीसीबी ने दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब दो महीने से भी कम का टाइम बचा हुआ है. वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. पहली बार ऐसा होने जा रहा है भारत अकेले ही वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 के टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी की थी. वनडे वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप (31 अगस्त- 17 सितंबर) का भी आयोजन होना है. अबकी बार एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में 31 अगस्त से खेला जाना है.
इन दो महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है. वह एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में टीम का नेतृत्व करेंगे. शाकिब ने तमीम इकबाल की जगह ली है, जिन्होंने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी.
बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, 'शाकिब अल हसन एशिया कप, न्यूजीलैंड सीरीज और विश्व कप के लिए कप्तान रहने वाले हैं. जब वह लंका प्रीमियर लीग के बाद बांग्लादेश लौटेंगे, तो हम उनसे और बात करेंगे. हमें उनकी दीर्घकालिक योजना को जानना होगा. मैंने कल उनसे फोन पर बात की थी, लेकिन बेहतर होगा कि हम उनसे व्यक्तिगत रूप से बात करें, वह इस समय फ्रेंचाइजी लीग में व्यस्त हैं.'
हसन ने आगे कहा कि एशिया कप के लिए चुनी जाने वाली टीम विश्व कप जैसी ही होगी. उन्होंने कहा, 'हमारे पास सिर्फ एक स्पॉट खाली है. हम अभी भी तमीम इकबाल के बारे में नहीं बता सकते हैं जो पीठ की चोट से उबर रहे हैं. हम एशिया कप में एक या दो सलामी बल्लेबाजों को परख सकते हैं.
जब शाकिब पहली बार कप्तान बने थे, तब उन्होंने 2009-11 के दौरान 59 वनडे मैचों में बांग्लादेश का नेतृत्व करते हुए 22 में टीम को दिलाई. फिर शाकिब ने 2015-17 के दौरान भी मशरफे मुर्तजा की अनुपस्थिति में तीन वनडे मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की. शाकिब ने अब तक 19 टेस्ट, 52 वनडे और 39 टी20 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की है.
तमीम एशिया कप से हो चुके आउट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









