
Shai Hope: वनडे में ‘तोप’ हैं वेस्टइंडीज़ के शाई होप, छुड़ाए भारतीय बॉलर्स के छक्के, आंकड़ें देख होंगे हैरान
AajTak
वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज शाई होप ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार सेंचुरी जड़ी. भले ही वेस्टइंडीज़ हार गई हो, लेकिन होप की बल्लेबाजी का हर कोई कायल हो गया. उनके रिकॉर्ड्स को देखें तो वह बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ देते हैं. सिर्फ 28 साल के शाई होप का वनडे में बल्लेबाजी औसत करीब 50 का है.
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी वनडे सीरीज़ को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. तीन मैच की सीरीज़ में भारत 2-0 से आगे है. दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज़ के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने शानदार सेंचुरी जड़ी लेकिन वह अपनी टीम को जिता नहीं पाए. मौजूदा वक्त में शाई होप ऐसे बल्लेबाज हैं, जो लगातार परफॉर्म कर रहे हैं और उनके आंकड़े भी हैरान करने वाले हैं.
भारत के खिलाफ खेली दमदार पारी दूसरे वनडे मैच में शाई होप ने 115 रनों की पारी खेली, उन्होंने इसके लिए 135 बॉल खेलीं. अपनी इस पारी में शाई ने 8 चौके और 3 छक्के मारे थे. अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलवाने के बाद शाई होप ने एक छोर संभाले रखा, पहले काइल मेयर्स, फिर ब्रूक्स और उसके बाद कप्तान निकोलस पूरन के साथ मिलकर उन्होंने कई पार्टनरशिप भी कीं.
वनडे में शाई होप का दमदार रिकॉर्ड 28 साल के शाई होप के लिए भारत के खिलाफ खेला गया दूसरा मैच खास था क्योंकि यह उनका सौवां वनडे मुकाबला था. अगर उनके वनडे रिकॉर्ड को देखें तो वह बड़े-बड़े प्लेयर्स को टक्कर देते हैं. शाई ने अभी तक 100 वनडे मैच खेले, इसमें उनके नाम 49.91 की औसत से 4193 रन बनाए हैं. शाई होप के नाम 13 शतक, 20 अर्धशतक हैं. • पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप- मैच- 45, पारी- 45, रन- 2097, सर्वोच्च स्कोर- 170, औसत- 49.92, शतक- 6• बाद में बल्लेबाजी करते हुए शाई होप- मैच- 53, पारी- 50, रन- 2096, सर्वोच्च स्कोर- 146*, औसत- 49.90, शतक- 7
अगर शाई होप के रिकॉर्ड को देखें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत के मामले में वह कई दिग्गजों को पीछे छोड़ देते हैं. 45 मैच (पहले बैटिंग) के बाद उनका औसत 49.92 का है, जबकि विवियन रिचर्ड्स का औसत 82 मैच के बाद 48.82 का था.
ऐसे ही दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए भी शाई होप 2000 से अधिक रन बनाने के बाद भी 49.90 औसत के साथ हैं. उन्होंने बाद में बल्लेबाजी करते हुए 50 पारियों में 2096 रन बनाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









