
Shahid Afridi, Ushna Shah Pakistan: शाहिद अफरीदी से फ्लाइट में मिलीं PAK एक्ट्रेस, लिखा- लाला ने दिल जीत लिया
AajTak
शाहिद अफरीदी के फैन्स पाकिस्तान और दूसरे देशों में मौजूद हैं. पाकिस्तान की एक्ट्रेस उशना शाह भी अब शाहिद की फैन बन गई हैं, उन्होंने फ्लाइट में हुई मुलाकात का ज़िक्र किया है.
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़े हुए वक्त हो गया हो लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. शाहिद अफरीदी के फैन्स पाकिस्तान और दूसरे देशों में मौजूद हैं. पाकिस्तान की एक्ट्रेस उशना शाह भी अब शाहिद की फैन बन गई हैं, उन्होंने फ्लाइट में हुई मुलाकात का ज़िक्र किया है.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस उशना शाह ने हाल ही में ट्वीट कर जानकारी कि वह फ्लाइट में सफर के दौरान शाहिद अफरीदी से मिली थीं. उशना ने लिखा कि फ्लाइट में शाहिद अफरीदी भाई के साथ. पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्टार काफी विनम्र हैं. On a flight with @SAfridiOfficial bhai. Hands down the biggest star in Pakistan yet so humble. Blessed me with encouragement & duas & SO gracious & kind to everyone who would come up to him, especially children. Lala ney dil jeet liya 🇵🇰 👍
उशना शाह ने आगे लिखा कि शाहिद अफरीदी ने उन्हें दुआ दी, आगे के लिए हौसला दिया. इसी के साथ उन्होंने आखिरी में लिखा कि लाला ने दिल जीत लिया. बता दें कि शाहिद अफरीदी को 'लाला' कहकर भी बुलाया जाता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









