
Shahid Afridi-Jay Shah: 'वे जो कहेंगे वही होगा...', जय शाह के IPL वाले बयान पर चिढ़ गए शाहिद आफरीदी
AajTak
शाहिद आफरीदी 2008 के आईपीएल सीजन में भाग ले चुके हैं. अब आफरीदी ने जय शाह के दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के बयान से पाकिस्तान क्रिकेटर्स की बेचैनी खुलकर सामने आ रही है. जय शाह ने कहा था कि अगले भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) में आईपीएल के लिए ढाई महीने का विंडो होगा. शाह ने यह भी कहा था कि भारतीय बोर्ड पहले ही आईसीसी के साथ इस पर चर्चा कर चुकी है.
जय शाह के बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की प्रतिक्रिया सामने आई थी. पीसीबी जुलाई में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान आईसीसी बोर्ड की बैठक में इस मामले को उठाएगी. अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है. आफरीदी ने कहा कि भारत क्रिकेट का बाजार है, ऐसे में वे जो चाहेंगे वही होगा.
आफरीदी ने कही ये बात
समा टीवी के शो गेम सेट मैच में आफरीदी ने कहा, 'यह सब केवल बाजार और अर्थव्यवस्था को लेकर है. भारत क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार है. वे जो कहेंगे वही होगा.' आईपीएल के टीवी राइट्स डिज्नी स्टार, जबकि Viacom18 ने डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं. इस पूरे सौदे से बीसीसीआई को 48390 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
ये था जय शाह का बयान
जय शाह ने पीटीआई से कहा था, 'बीसीसीआई को कभी नहीं लगा कि मीडिया राइट्स का बेस प्राइस बहुत ज्यादा है. यह समझना होगा कि साल 2018 में 60 मैच थे. अगले सत्रों में हमारे पास 410 मैच होंगे. आपको डिजिटल प्रभावों की भी जांच करने की आवश्यकता है. 2017 में लगभग 56 करोड़ डिजिटल दर्शक थे और 2021 में यह संख्या 66.5 हो गई. आने वाले सालों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









