
Shahid Afridi Daughter Marriage: शाहिद आफरीदी के घर गूंजी शहनाई, होने वाले दामाद शाहीन भी हुए शामिल Video
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी की सबसे बड़ी बेटी अक्सा आफरीदी ने शुक्रवार (30 दिसंबर) को निकाह कर लिया. शाहीन शाह आफरीदी भी कराची में हुए इस निकाह समारोह में उपस्थित थे. शाहीन अगले साल फरवरी में शाहिद आफरीदी की दूसरी बेटी अंशा के साथ शादी करने वाले हैं.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की सबसे बड़ी बेटी अक्सा आफरीदी शुक्रवार को कराची में आयोजित एक भव्य समारोह में नसीर नासिर खान के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और शाहिद के होने वाले दामाद शाहीन शाह आफरीदी भी अक्सा के निकाह समारोह में उपस्थित थे. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.
आपकों बता दें कि शाहिद आफरीदी की दूसरी बड़ी बेटी अंशा भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अंशा आफरीदी की शादी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी से ही होनी हैॉ.रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन-अंशा का यह निकाह समारोह कराची में होगा. बाद में इस जोड़े का रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा. इस निकाह के बाद ही शाहीन शाह आफरीदी पीएसएल में हिस्सा लेंगे.
एक दिन पहले शाहिद और शाहीन आफरीदी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची टेस्ट मैच में चौथे दिन के खेल को देखने के लिए भी स्टैंड्स में मौजूद थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ सेलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद शाहीन के साथ शायद यह अफरीदी की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. 45 साल के शाहीद आफरीदी की बात करें तो उनकी 5 बेटियां अंशा आफरीदी, अक्शा अफरीदी, असमारा आफरीदी, अज्वा आफरीदी और अरवा आफरीदी हैं.
क्लिक करें- पत्नी से माफी मांगते वीडियो पर क्रिकेटर हारिस रऊफ ने दी सफाई
अंशा का जन्म 15 दिसंबर 2001 को हुआ था और वह अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं. शाहीन शाह और अंशा की सगाई दो साल पहले ही तय हो गई थी. मगर कोविड और बाकी निजी कारणों के चलते निकाह नहीं हो सका था..पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी अपनी बेटियों को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं. हालांकि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैचों में कई बार उनकी बेटियाें की तस्वीरें कैमरे में कैद हो चुकी हैं.
हारिस रऊफ ने भी की थी शादी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









