
Shahid Afridi And Ramiz Raja: टी20 वर्ल्डकप से पहले शाहीन को लेकर भिड़े रमीज राजा और शाहिद आफरीदी
AajTak
शाहिद अफरीदी ने इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन को लेकर एक चौंकाने वाले बयान दिया था. शाहिद आफरीदी ने कहा था कि शाहीन खुद के पैसे से लंदन इलाज कराने पहुंचे हैं. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने शाहिद आफरीदी पर पलटवार किया है. राजा ने कहा है कि ऐसी बातें कहना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.
पाकिस्तान क्रिकेट में शाहीन शाह आफरीदी की इंजरी को लेकर बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस हफ्ते की शुरुआत में इसे लेकर एक चौंकाने वाले बयान दिया था. शाहिद आफरीदी ने कहा था कि शाहीन खुद के पैसे से लंदन इलाज कराने पहुंचे हैं. शाहिद आफरी के इस दावे के बाद वसीम अकरम जैसे अन्य दिग्गज क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर निशाना साधा था.
राजा ने आफरीदी पर किया पलटवार
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने शाहिद आफरीदी पर पलटवार किया है. रमीज राजा ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान इस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है. राजा ने याद दिलाया कि कैसे पीसीबी की मेडिकल टीम ने दिन-रात काम किया था, जब मोहम्मद रिजवान पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान बीमार पड़ गए थे.'
रमीज राजा ने कहा, 'आप कैसे सोच सकते हैं कि पीसीबी शाहीन अफरीदी को नजरअंदाज कर सकता है? यह मेरी समझ से परे हैय यह एक दुर्भाग्यपूर्ण विवाद है। जब मोहम्मद रिजवान पिछले साल टी 20 विश्व कप के दौरान बीमार पड़ गए थे, तो हमारे डॉक्टरों के पैनल ने उन्हें फिट किया और फाइनल खिलाया. इसी तरह जब अब फखर जा रहे हैं तो सारा एक प्लान होता है.
रमीज ने बताया, 'हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हमारे खिलाड़ी हैं और हम उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. उनके रहने को लेकर या होटल के कमरे से संबंधित कुछ समस्या रही होगी, लेकिन हमने निश्चित रूप से शाहीन अफरीदी को बीच मझदार में नहीं छोड़ा है. पीसीबी हमेशा से अपने प्लेयर्स के इलाज और रिहैब का पूरा इंतजाम करती है.'
क्या कहा था शाहिद आफरीदी ने?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









