
Shahid Afridi: 'हमारे पास हार्दिक जैसा फिनिशर नहीं', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का छलका दर्द
AajTak
शाहिद आफरीदी ने पाकिस्तानी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है. आफरीदी का मानना है कि पाकिस्तान टीम को हार्दिक पांड्या जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी की जरूरत है जो गेम फिनिश कर सके. आफरीदी ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन करना है, तो उसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी कमियों को पूरा करना होगा.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने अपनी टीम को लेकर बयान दिया है. आफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान टीम को हार्दिक पंड्या जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी की जरूरत है जो गेम फिनिश कर सके. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हालिया समय में फिनिशर की भूमिका को भी बखूबी निभाया है. एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में हार्दिक ने अपनी बैटिंग और बॉलिंग के दम पर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.
खुशदिल-आसिफ ने किया निराश: आफरीदी
समा टीवी से बोलते हुए आफरीदी ने कहा कि फिनिशर की भूमिका में आसिफ अली और खुशदिल शाह के साथ प्रयोग काम नहीं आया है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का यह भी मानना है कि अगर PAK को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप 2022 में चैम्पियन बनना है, तो उसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपनी कमियों को हर हाल में पूरा करना होगा.
शाहिद आफरीदी ने कहा, 'इस तरह का फिनिशर (पंड्या की तरह) हमारे पास नहीं है. हमने सोचा था कि आसिफ अली और खुशदिल शाह इस रोल में फिट बैठेंगे करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. नवाज और शादाब में निरंतरता नहीं है. इन चार खिलाड़ियों में से कम से कम दो खिलाड़ियों को लगातार प्रदर्शन करते रहने की जरूरत है. शादाब जिस अवधि में गेंदबाजी करते हैं वह काफी महत्वपूर्ण होता है. जिस दिन वह गेंद के साथ अच्छा काम करता है, पाकिस्तान जीत जाता है.'
आफरीदी ने इस प्लेयर को चांस देने की मांग की
शाहिद आफरीदी ने आगे बताया, 'जिस तरह की पिचों पर हम अभी खेल रहे हैं, आपको दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर की जरूरत होती है. हमने जो नया खिलाड़ी आमेर जमाल को चुना है, उसे क्यों नहीं खिलाते? उसे एक ऑलराउंडर के रूप में खिलाएं, उसे गेंदबाजी कराएं और फिर उसे बल्लेबाजी करने के लिए कहें. आपको पता चल जाएगा कि वह किस तरह का क्रिकेटर है. अगर पाकिस्तान विश्व कप जीतने का सपना देख रहा है तो उन्हें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर बहुत काम करने की जरूरत है और अपनी गलतियों को कम से कम करना चाहिए.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








