
Shahid Afridi: शाहिद आफरीदी पड़े मुश्किल में, लाहौर से जा रहे थे कराची और फिर...
AajTak
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपनी आतिशी पारी के दम पर कई बार पाकिस्तान को अकेले ही मैच जिताया है...
Shahid Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी एक बड़ी मुश्किल में फंस गए थे. हालांकि किस्मत अच्छी रही कि वह इस मुसीबत से जल्द निकल भी गए. दरअसल, कानून तोड़ने के जुर्म में शाहिद आफरीदी को पुलिस ने पकड़ लिया था.
यह मामला तब का है, जब पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी लाहौर से कराची जा रहे थे. इसी दौरान वह नेशनल हाइवे पर काफी तेज गति से कार चला रहे थे. बस फिर क्या था, वह पुलिस की नजरों में आए और उन्हें पकड़ लिया गया.
पुलिस ने जुर्माना लगाकर और समझाइश देकर छोड़ा
पुलिस ने कुछ नरमी दिखाई और शाहिद आफरीदी को समझाइश देते हुए उन्हें जुर्माना लगाकर छोड़ दिया. पाकिस्तान पुलिस ने आफरीदी पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया. पुलिस की कार्रवाई से आफरीदी नाराज नहीं, बल्कि खुश हुए. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन पर आम आदमी की तरह कार्रवाई करके मिशाल पेश की है. इसके लिए आफरीदी ने पुलिस अधिकारियों को बधाई भी दी.
आफरीदी ने हाइवे पर स्पीड बढ़ाने की अपील की
इतना ही नहीं, आफरीदी ने पुलिसकर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई. यही फोटो सबसे पहले एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने शेयर किया. इस पर आफरीदी ने रिट्वीट करते हुए पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए उन्हें काफी प्रोफेशनल यानी ईमानदार बताया. साथ ही प्रशासन से एक मांग भी की. आफरीदी ने कहा- हमारे पास इतना शानदार नेशनल हाइवे है. यहां स्पीड कम से कम 120kph की स्पीड होनी चाहिए!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









