
Shahid Afridi: शाहिद आफरीदी ने कोहली को दी रिटायरमेंट की सलाह... फिर अमित मिश्रा ने कर दी बोलती बंद
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर अनोखी सलाह दी है. आफरीदी ने कहा कि कोहली को उस समय रिटायरमेंट लेना चाहिए जब वह अपने करियर के टॉप पर हों. शाहिद आफरीदी की इस सलाह पर टीम इंडिया के क्रिकेटर अमित मिश्रा का भी कमेंट आया है. अमित मिश्रा ने आफरीदी को इन सब मसलों से दूर रहने का आग्रह किया है.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से सही टाइंम पर संन्यास लेने का आग्रह किया है. आफरीदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विराट कोहली ने जिस तरह से अपने करियर की शुरुआत की थी, उसी तरह से उनका समापन भी करेंगे. आफरीदी ने कहा कि कोहली को उस समय रिटायरमेंट लेना चाहिए जब वह अपने करियर के टॉप पर हों.
शाहिद आफरीदी ने समां टीवी से कहा, 'उस लेवल पर नहीं पहुंचना चाहिए जहां आपको टीम से ड्रॉप करना पड़े. इसके बजाय, जब आप अपने चरम पर होते हैं तो रिटायरमेंट की घोषणा की जानी चाहिए. हालांकि ऐसा शायद ही कभी होता है. बहुत कम खिलाड़ी, विशेष रूप से एशियाई देशों के क्रिकेटर ऐसा निर्णय ले पाते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जब विराट ऐसा करेगा तो वह अच्छे तरीके से करेंगे और संभवत: अपने करियर का अंत उसी तरह से करेंगे जैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी.'
क्लिक करें- टी20 वर्ल्ड कप से पहले छुट्टियां मना रहे विराट कोहली, अनुष्का संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर
उन्होंने आगे कहा, 'विराट ने जिस तरह से क्रिकेट खेला है और अपने करियर की जो शुरुआत की थी, उन्होंने संघर्षों को पार किया था और खुद का नाम बनाने से पहले कड़ी मेहनत की. वह एक चैम्पियन हैं और मेरा मानना है कि एक स्टेज आता है जब आप रिटायमेंट की ओर बढ़ रहे होते हैं. इस तरह के स्टेज पर खिलाड़ी का टारगेट उंचाई पर रहकर समापन करना होना चाहिए.'
उधर शाहिद आफरीदी की सलाह पर टीम इंडिया के क्रिकेटर अमित मिश्रा का भी कमेंट आया है. एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अमित मिश्रा ने लिखा, 'प्रिय आफरीदी, कुछ लोग केवल एक बार संन्यास लेते हैं इसलिए कृपया विराट कोहली को इन सब चीजों से अलग रहने दें.'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











