
Shahid Afridi: शाहिद आफरीदी का फिर यू-टर्न, रिटायरमेंट तोड़ मैदान पर करने जा रहे वापसी!
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी एक बार फिर से रिटायरमेंट तोड़कर मैदान पर वापसी कर सकते हैं. वैसे भी शाहिद आफरीदी को रिटायरमेंट लेने और तोड़ने में महारत हासिल है. शाहिद आफरीदी ने पाकिस्तान के लिए दस हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 500 प्लस विकेट चटकाए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी को रिटायरमेंट लेने और तोड़ने में महारत हासिल है. अब आफरीदी एक बार से फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी करना चाहते है. आफरीदी आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 में भाग लेना चाहते है. आफरीदी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए पिछला सीजन खेला था, लेकिन पीठ की चोट के कारण उन्हें बीच टूर्नामेंट में ही बाहर होना पड़ा था. कुछ दिनों बाद उन्होंन पीएसएल से संन्यास ले लिया था.
42 साल के आफरीदी ने कहा कि पीएसएल में पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तान्स के साथ उनका टाइम सबसे अच्छा था और आगामी सीजन के लिए वह किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के लिए इच्छुक हैं. आफरीदी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कहां जाऊंगा. अगर कोई फ्रेंचाइजी ऑफर करती है, तो मैं निश्चित रूप से साथ जाऊंगा. मैं काम करूंगा क्योंकि यह पाकिस्तान के बारे में है.
क्लिक करें- शाहिद आफरीदी ने बाबर आजम को कप्तानी छोड़ने की दी नसीहत
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस पक्ष के साथ खेलने में सबसे ज्यादा मजा आया, तो इस क्रिकेटर ने जवाब दिया, 'पेशावर जाल्मी के साथ मेरा समय बहुत अच्छा बीता. हमारी योजना युवा प्रतिभाओं को मौका देने की थी, खासकर खैबर पख्तूनख्वा से. दूसरी बात, मैंने मुल्तान सुल्तान्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान खूब मस्ती की. अच्छे मालिकों के साथ ही यह एक प्रोफेशनल टीम है.
यू-टर्न लेने में माहिर हैं शाहिद आफरीदी
शाहिद आफरीदी ने पहली बार 2006 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट घोषणा की. हालांकि उन्होंने दो सप्ताह के भीतर ही वापसी कर ली. पांच साल बाद उन्होंने साल 2011 में पीसीबी द्वारा वनडे टीम की कप्तानी छीन लेने के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन उन्होंने 5 महीने बाद वापसी कर ली. फिर आफरीदी ने साल 2012 में वनडे क्रिकेट से संन्यास का मन बनाया लेकिन 2015 विश्व कप तक ओडीआई खेलना जारी रखा. साल 2017 में उन्होंने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर डाली.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









