
Shahid Afridi: 'ये मूर्खतापूर्ण है...', पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के शाहिद आफरीदी
AajTak
शाहिद आफऱीदी मोहम्मद हारिस के वनडे टीम में चुने जाने से खफा हैं. हारिस अपने डेब्यू सीरीज में महज छह रन बना पाए थे.
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में अपना वनडे डेब्यू किया था. हारिस डेब्यू सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए और तीन मुकाबलों सिर्फ छह रन बना सके. अब पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2022 (PSL) में प्रदर्शन के आधार पर टीम चयन करने के लिए पीसीबी पर निशाना साधा है. आफरीदी ने कहा कि हारिस को चुने जाने का निर्णय काफी मूर्खतापूर्ण था.
मोहम्मद वसीम को दी नसीहत
आफरीदी ने कहा, 'यह इन लोगों द्वारा लिया एक मूर्खतापूर्ण निर्णय था. मैं रमीज राजा से यह नहीं कहूंगा लेकिन अगर चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम सुन रहे हैं, तो मैं उनसे इस तरह के कदम नहीं उठाने के लिए कहता हूं. आप एकदिवसीय क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी का चयन क्यों कर रहे हैं जिसने दो टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया हो? क्या पाकिस्तान का कैप हासिल करने की प्रक्रिया इतनी आसान है. अगर हारिस को सबसे छोटे प्रारूप में प्रदर्शन के आधार पर चुना जाता तो उन्हें टी20 क्रिकेट खेलना चाहिए था.'
आफरीदी ने रिजवान का किया सपोर्ट
आफरीदी ने स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का समर्थन किया है. मोहम्मद रिजवान ने टेस्ट और टी20 में अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन वह एकदिवसीय मैचों में इसे दोहराने में विफल रहे हैं. इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 47 एकदिवसीय मैचों में लगभग 28 के एवरेज से 982 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में रिजवान सिर्फ 85 रन बना सके थे.
आफरीदी ने कहा, 'मैं भी युवा खिलाड़ियों को शामिल करने का समर्थन करता हूं लेकिन कम से कम उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने दीजिए. आपके पास सरफराज और रिजवान भी हैं. ऐसा नहीं है कि रिजवान का क्रिकेट खत्म हो गया है कि आप किसी और खिलाड़ी को लेकर आए हैं. उन्हें कुछ खास करने की जरूरत नहीं है. रिजवान को एकदिवसीय क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए, जैसा कि वह टी20 क्रिकेट में लेते हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








