
Shahid Afridi : इंग्लैंड में भारत की जीत से गदगद हुए शाहिद आफरीदी, बताया टी20 वर्ल्ड कप का दावेदार
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 49 रनों से जीत दर्ज की. यह एजबेस्टन में हुआ. भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
Shahid Afridi, IND vs ENG T20 Match: इंग्लैंड दौरे पर भले ही एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली हो, लेकिन टी20 मैचों की सीरीज में कमाल कर दिखाया है. शनिवार को एजबेस्टन में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 49 रनों से जीत दर्ज की. इस तरह तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
इस जीत से भारतीय ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इस जीत से गदगद होते हुए भारतीय टीम की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े और उसे इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का दावेदार तक बता दिया.
टीम इंडिया ने आउटस्टैंडिंग क्रिकेट खेली
आफरीदी ने ICC के ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, 'भारतीय टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेली है. वो सीरीज जीतने के हकदार हैं. हकीकत में इम्प्रेसिव बॉलिंग की. यह तो पक्का है कि भारतीय टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की फेवरेट दावेदारों में से एक है.'
India have played outstanding cricket and deserve to win the series. Really impressive bowling performance, they'll surely be one of the favourites for the T20 World Cup in Australia https://t.co/5vqgnBYfIX
इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 49 रनों से हराया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









