
Shaheen Shah Afridi, Pakistan Team: 'बोर्ड ने शाहीन आफरीदी समेत हर पाकिस्तानी खिलाड़ी को बर्बाद किया', पत्रकार के सवालों में उलझा पीसीबी
AajTak
पाकिस्तान टीम के ही पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने PCB की पोल खोलकर रख दी है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बोर्ड ने शाहीन शाह आफरीदी का इलाज तक नहीं करवाया. शाहीन अपने ही खर्चे पर इंग्लैंड गया. पीसीबी ने शाहीन को टिकट तक नहीं दिया. अब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भी पोल खोल दी...
Shaheen Shah Afridi, Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की हालत एकदम खराब नजर आ रही है. इसमें भ्रष्टाचार भी काफी फैला हुआ है. इसका खुलासा पाकिस्तान टीम के ही पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने किया है. आफरीदी के बाद एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए.
शाहिद ने पोल खोलते हुए एक चैनल पर कहा कि पाकिस्तान बोर्ड अपने खिलाड़ियों का इलाज तक नहीं करवा पा रहा है. तेज गेंदबाद शाहीन शाह आफरीदी अपने खर्चे पर लंदन गया और अपने ही खर्चे पर इलाज करवाकर लौटा है. रहने से लेकर खाने तक और टिकट का खर्चा भी खुद ही उठाया है.
इसी के बाद अब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भी PCB से ट्विटर पर लगातार कई सारे सवाल पूछ लिए. हालांकि इनका जवाब अब तक पीसीबी से नहीं मिल सका है. पत्रकार ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन आफरीदी को ही नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी के करियर को बर्बाद किया है. पत्रकार ने पीसीबी अधिकारियों से अपील की है कि अब तो सुधर जाओ.
🧵 Some bitter truth about Shaheen Afridi’s stay in London for treatment. Since Shahid Afridi has spoken openly about PCB, who’s paying for Shaheen’s expenses & other things in London. I want to ask some questions too.
पत्रकार ने PCB से ट्वीट के जरिए कहा...
लंदन में इलाज करवा रहे शाहीन शाह आफरीदी से जुड़े कुछ कड़वे सच. शाहिद आफरीदी ने शाहीन को लेकर पीसीबी के बारे में खुलकर बात की है. मैं भी कुछ सवाल पूछना चाहता हूं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









