
Shaheen Afridi T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह बाहर, पर शाहीन आफरीदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचा... भारत के लिए खतरे की घंटी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है. इससे पहले शाहीन शाह आफरीदी फिट होकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए, जबकि भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह पहले ही चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं...
Shaheen Shah Afridi T20 World Cup: टीम इंडिया अपने टी20 वर्ल्ड कप मिशन के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है. यहां भारतीय टीम ने अपने दो अन-ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच भी खेले, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली. अब टीम इंडिया को दो ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच भी खेलना है.
मगर इन सभी से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजती नजर आ रही है. दरअसल, पाकिस्ताी स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है. जबकि भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
दीपावली से एक दिन पहले भारत-पाकिस्तान मैच
ज्यादातर दिग्गज पहले ही ये बात कह चुके हैं कि बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण बेहद कमजोर नजर आ रहा है. ऐसे में शाहीन का पाकिस्तान टीम से जुड़ना टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. वह इसलिए क्योंकि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलना है. यह मुकाबला दीपावली से ठीक एक दिन पहले 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा.
शाहीन शाह भी चोट के कारण कुछ दिनों से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे थे. वह रिहैब के लिए लंदन में मौजूद थे. अब शाहीन पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की. साथ ही इस पोस्ट के जरिए शाहीन ने उस मेडिकल टीम और स्टाफ को धन्यवाद दिया, जिन्होंने रिहैब के दौरान उनकी हेल्प की.
Thankyou @sportsdrzaf @olliewaite @FSFindlay1 @sportsphysiojav @DrImtiazAhmad7 @CEO4TAG @CPFC and PCT Physio #Cliff for their help in my rehabilitation. All the best for the rest of the season 🦅 Now on to 🇦🇺✈️ pic.twitter.com/7jo418Fraw

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









