
Shaheen Afridi Rishabh Pant: 'सोच रहा हूं आपकी तरह एक हाथ से छक्का लगाऊं', ऋषभ पंत से मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह मैच एशिया कप 2022 के तहत रविवार (28 अगस्त) को दुबई में खेला जाएगा. मैच से पहले भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा. ऋषभ पंत ने चोट के कारण एशिया कप से बाहर शाहीन आफरीदी के हालचाल पूछे...
Shaheen Afridi Rishabh Pant: क्रिकेट फैन्स इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह मैच एशिया कप 2022 के तहत रविवार (28 अगस्त) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि एशिया कप का आगाज एक दिन पहले शनिवार को होगा.
इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मुलाकात हुई. दोनों टीम के खिलाड़ी दो-तीन बार मिल चुके हैं. इसी कड़ी में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की भी मुलाकात हुई.
पंत बोले- छक्का लगाने के लिए एफर्ट लगाना पड़ेगा
इस मुलाकात के दौरान आफरीदी ने मजाक में कहा कि मैं सोच रहा हूं कि आपकी तरह ही एक हाथ से छक्का लगाऊं. इस पर पंत ने भी मजेदार रिप्लाई दिया. दरअसल, शाहीन आफरीदी इस समय चोटिल हैं और एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं. वह टीम के साथ बने हुए हैं और मेडिकल टीम उनका ट्रिटमेंट कर रही है.
शाहीन जब पंत से मिले, तब भी उनके पैर में सपोर्टर बंधा हुआ था. इसको लेकर पंत ने उनका हालचाल भी पूछा. इसी दौरान शाहीन ने कहा, 'यार मैं सोच रहा हूं कि आपकी तरह बस बैटिंग शुरू कर दूं. एक हाथ से छक्के लगाऊं.' इतना सुनकर पंत हंसने लगे और मजाकिया अंदाज में रिप्लाई देते हुए कहा, 'फास्ट बॉलर हो तो एफर्ट लगाना पड़ेगा सर! बेहद जरूरी है.'
Stars align ahead of the #AsiaCup2022 🤩 A high-profile meet and greet on the sidelines 👏 pic.twitter.com/c5vsNCi6xw

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









