
Shaheen Afridi Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तानी शाहीन आफरीदी की 'घातक' वापसी, अफगानिस्तानी ओपनर का अंगूठा तोड़ा, VIDEO
AajTak
चोट के बाद वापसी करते हुए पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने वॉर्म-अप मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. आफरीदी ने सटीक यॉर्कर डालते हुए अफगानिस्तानी ओपनर रहमानुल्ला गुरबाज के पैर का अंगूठा तोड़ दिया. इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है...
Shaheen Afridi Pakistan vs Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आगाज से पहले पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने सभी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. चोट के बाद वापसी करते हुए शाहीन आफरीदी ने वॉर्म-अप मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए एक वॉर्निंग सी दी है. बता दें कि पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ ही 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेलना है.
दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा वॉर्म-अप मैच खेला. इसमें शाहीन आफरीदी ने पहले ओवर में घातक गेंदबाजी की और सटीक यॉर्कर डालते हुए अफगानिस्तानी ओपनर रहमानुल्ला गुरबाज के पैर का अंगूठा बुरी तरह घायल कर दिया.
गुरबाज को पीठ पर मैदान से बाहर ले जाया गया
बता दें कि मैच में अफगानिस्तान टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही थी. पहला ओवर आफरीदी ने किया. उन्होंने ओवर की पांचवीं बॉल काफी तेजी से यॉर्कर के लिए डाली, जिसे गुरबाज खेल नहीं सके और बॉल सीधे उनके बाएं पैर के अंगूठे पर जाकर लगी. बॉल लगने के बाद गुरबाज दर्द से कराहने लगे और अंपायर ने उन्हें LBW आउट भी करार दिया.
विकेटकीपर बल्लेबाज गुरबाज की हालत इतनी खराब हो गई की वह चल भी नहीं पा रहे थे. इसके बाद ड्रेसिंग रूम से स्टाफ और खिलाड़ी आए और गुरबाज को पीठ पर उठाकर बाहर ले गए. बताया गया है कि गुरबाज को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया. हालांकि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है यह पता नहीं चल सका है. मगर चोट गंभीर हुई तो यह अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा झटका होगा.
Oh my... Shaheen is back with a bang. What a delivery. Toe crushing yorker. ❤️ I hope Gurbaz is well and not injured. Afghanistan needs him.#PakvsAfg #T20WorldCup2022 pic.twitter.com/dA1oDyyZ5T

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









