
Shaheen Afridi Asia Cup: 'आगे का क्या सोचा...', शाहीन आफरीदी के बाहर होने पर ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़
AajTak
शाहीन आफरीदी के एशिया कप से बाहर होने के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. शाहीन आफरीदी का बाहर होना पाकिस्तानी टीम के लिए बड़ा झटका है. शाहीन आफरीदी की टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह से तुलना की जाती है. लेकिन आंकड़े देखा जाए तो बुमराह पाकिस्तानी गेंदबाज की तुलना में काफी आगे हैं.
एशिया कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान टीम के लिए बुरी खबर सामने आई. टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए शाहीन के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी. इस चोट के चलते शाहीन आफरीदी को 4-6 सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है. शाहीन आफरीदी एशिया कप के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे.
जब भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप से बाहर हुए थे तो पाकिस्तानी प्रशंसक भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. अब शाहीन आफरीदी के बाहर होने के बाद पाकिस्तानी फैन्स जहां मायूस हो गए हैं वहीं भारतीय फैन्स को काफी राहत महसूस हुई होगी. शाहीन आफरीदी के बाहर होने के बाद दोनों देशों के फैंस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपनी भावनाओं को बयां किया है.
पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, 'मैंने शाहीन के साथ बात की है और वह इस खबर से काफी परेशान हैं. लेकिन वह ऐसे बहादुर युवा हैं जिसने अपने देश और टीम की सेवा करने के लिए मजबूती से वापसी करने की कसम खाई है. हालांकि उन्होंने रॉटरडैम में अपने रिहैब के दौरान प्रगति की है. अब यह स्पष्ट है कि उन्हें और समय की आवश्यकता होगी और उनके अक्टूबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना है.'
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की जीत में शाहीन अफरीदी ने अहम किरदार निभाया था. शाहीन ने शुरुआत में ही रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट कर भारतीय टीम को दोहरा झटका दिया था. बाद में उन्होंने विराट कोहली को भी चलता कर दिया. शाहीन आफरीदी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान की टीम ने वह मुकाबला 10 विकेट से जीता था.
शाहीन आफरीदी की टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह से तुलना की जाती है. लेकिन आंकड़े देखा जाए तो बुमराह पाकिस्तानी गेंदबाज की तुलना में काफी आगे हैं. बुमराह ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 160 मैचों में 318 विकेट चटकाए हैं. जबकि शाहीन आफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 97 मैचों में 208 विकेट हासिल किए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









