
Shabnam Shakil: कौन है 16 साल की वो स्कूली लड़की, जो WPL में बिखेर रही स्विंग का जलवा, इंटरनेशनल बैटर्स हुईं चित
AajTak
Shabnam Shakil Profile: महिला प्रीमियर लीग 2024 में 16 साल की शबनम शकील ने जलवा बिखेरा है. इस 16 साल की लड़की ने एक मुकाबले में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से एक नई पहचान बनाई है. ऐसे में शबनम की यह गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट के लिए शुभ संकेत है.
Shabnam Shakil WPL 2024: शबनम शकील को कई क्रिकेट फैन्स शायद नहीं जानते हों, लेकिन इस 16 साल की स्कूली लड़की ने अपनी गेंदबाजी से महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) में एक अलग पहचान बनाई है. वह अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रही हैं. WPL में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलती हुई शबनम शकील ने सोमवार (11 मार्च) को मारक प्रदर्शन किया.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूपी वारियर्स के खिलाफ मैच में शबनम की गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट के लिए भी सुखद संकेत है. यूपी वारियर्स के खिलाफ शबनम ने 11 रन देकर 3 विकेट झटके. अपनी इस प्रदर्शन की बदौलत वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं. शबनम ने WPL में अब तक तीन मैच खेले हैं. उनके शुरुआती तीन विकेट नेट साइवर-ब्रंट, एलिसा हीली और चमारी अटापट्टू जैसी बड़ी खिलाड़ियों के रहे.
WPL के 18वें मैच में गुजरात ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 152/8 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में खेलने उतरी यूपी वारियर्स की टीम 8 रनों से यह मैच हार गई. गुजरात की इस जीत में शबनम शकील का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने 4 ओवरों में महज 11 रन देकर 3 बड़ी सफलताएं अर्जित कीं.
What A Start 👏 Young Shabnam Shakil shocks #UPW with 2 big wickets in the first over Live 💻 📱https://t.co/WHTYqs2Bd5#TATAWPL | #GGvUPW pic.twitter.com/KL4N47aofI
शबनम को हालांकि भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैच में डब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह अंडर-19 भारतीय टीम से खेल चुकी हैं. साथ ही उन्होंने कुछ मैच भारत की बी टीम से भी खेले हैं. शबनम के WPL में शुरुआती तीन विकेट नेट साइवर-ब्रंट, एलिसा हीली और चमारी अटापट्टू के रहे.
9 मार्च को उन्होंने नेट साइवर-ब्रंट को आउट किया था, जो अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं. इसके अगले मैच में उन्होंने एलिसा हीली को अपना शिकार बनाया, जो अब तक 153 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. चमारी अटापट्टू भी 122 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









