
Sean Williams Retires from T20I: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस दिग्गज ने लिया संन्यास... रोहित-कोहली-गेल भी नहीं बना सके, वो रिकॉर्ड बनाया
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा. मगर इससे ठीक पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. उनके स्टार ऑलराउंडर 37 साल के सीन विलियमस ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक धांसू रिकॉर्ड दर्ज है.
Sean Williams Retires from T20I: इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है. उनके स्टार ऑलराउंडर सीन विलियमस ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 37 साल के विलियमस ने बांग्लादेश के खिलाफ 5वें टी20 मैच के बाद यह फैसला लिया. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा.
जिम्बाब्वे को बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार झेलनी पड़ी. टीम ने आखिरी मुकाबला जीता है. यह विलियमस के टी20 इंटरनेशनल करियर का भी आखिरी मैच रहा. विलियमस ने इस सीरीज का पहला और आखिरी मैच ही खेला.
टी20 इंटरनेशनल में विलियमस के नाम धांसू रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स की मानें तो विलियमस वनडे और टेस्ट मैच खेलते रहेंगे. ऑलराउंडर विलियमस के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक धांसू रिकॉर्ड दर्ज है, जो अब तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वेस्टइंडीज के स्टार प्लेयर क्रिस गेल भी नहीं कर सके हैं.
दरअसल, विलियमस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा लंबे समय यानी 17 साल और 166 दिनों तक खेलने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं. उनसे ऊपर सिर्फ बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं. शाकिब अब भी खेल रहे हैं, ऐसे में उनका करियर लंबा चलेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









