
Scott Styris: 'ये शॉट पूरी तरह बैन हो..', पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने की मांग, अश्विन भी उठा चुके सवाल
AajTak
स्कॉट स्टायरिस ने स्विच हिट पर बैन लगाने की मांग की है. 47 साल के स्कॉट स्टायरिस ने कीवी टीम के लिए 188 वनडे और 29 टेस्ट मुकाबलों में भाग लिया था.
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने स्विच हिट पर पूरी तरह बैन लगाने का सुझाव दिया है. हाल ही में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि यदि बल्लेबाज स्विच हिट मारने के प्रयास करने में चूक जाता है, तो उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया जाना चाहिए. अश्विन ने कहा था कि अगर यह नियम लागू हो जाता है तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी के बीच कुछ समानता बरकरार रखी जा सकती है.
अश्विन से सहमत नहीं हैं स्टायरिस
स्टायरिस को अश्विन द्वारा बताए गए बहुत सारे प्वाइंट्स पसंद हैं, लेकिन वह उनके सुझाए गए समाधान से सहमत नहीं थे. स्टायरिस का मानना है कि बल्लेबाजों को अपने हाथ और पैर बदलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि रिवर्स स्वीप का अभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
स्टायरिस ने स्पोर्ट्स ओवर द टॉप प्रोग्राम में कहा, 'मुझे यहां आधा कदम पीछे जाना होगा. मुझे अश्विन द्वारा बनाए गए बहुत सारे प्वाइंट्स पसंद आए. लेकिन मैं उनके सुझाए गए समाधानों से पूरी तरह असहमत था. भले ही स्विच हिट के साथ मजा आता हो, लेकिन मुझे लगता है कि इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए. कप्तानों और गेंदबाजों के लिए नियम हैं कि उनके फील्डर्स कहां हो सकते हैं, कितने प्वाइंट के पीछे, कितने लेग साइड पर, ये सब चीजें हैं.'
स्विच हिट मारने में माहिर थे केविन पीटरसन
स्टायरिस ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि एक बल्लेबाज को हाथ और पैर बदलने की इजाजत देनी चाहिए. आप चाहें तो रिवर्स स्वीप या रिवर्स हिट खेल सकते हैं, लेकिन स्विच हिट के मामले में स्टांस बदलना मुझे पसंद नहीं है. केविन पीटरसन पूरी तरह लेफ्टहैंडर बन जाते थे. यदि आप स्विच हिट को हटा देते हैं, लेकिन रिवर्स स्वीप और रिवर्स हिट की अनुमति देते हैं तो मुझे लगता है कि आपको एलबीडब्ल्यू नियम के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, जिसके बारे में अश्विन बात कर रहे हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









