
SCA Stadium in Rajkot Renamed: राजकोट क्रिकेट स्टेडियम का बदलेगा नाम... फिर भारतीय टीम का होगा इंग्लैंड से मुकाबला
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. मगर इस मुकाबले से एक दिन पहले यानी 14 फरवरी को खंडेरी स्थित स्टेडियम का नाम बदलकर निरंजन शाह स्टेडियम कर दिया जाएगा. इसके बाद दूसरे दिन यह टेस्ट मैच होगा...
SCA Stadium in Rajkot Renamed: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती 2 मैच हो चुके हैं, जिसमें सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. अब तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है.
मगर उससे पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व फर्स्ट क्लास प्लेयर और वरिष्ठ प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर रखा जाएगा.
जय शाह करेंगे नए नाम का अनावरण
एससीए की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर यानी 14 फरवरी को खंडेरी स्थित स्टेडियम का नाम बदलकर निरंजन शाह स्टेडियम कर दिया जाएगा.
अपने पहले मैच की मेजबानी के 11 साल बाद स्टेडियम के नए नाम का अनावरण बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा किया जाएगा. इसके बाद इस स्टेडियम में भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.
अपने दौर के स्टार क्रिकेटर रहे निरंजन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









