
Sarfaraz Khan: IPL में प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना रहा था ये प्लेयर, रणजी में लगा दिया रनों का अंबार
AajTak
मुंबई के सरफराज़ खान ने रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दिया है. उत्तराखंड के खिलाफ हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शतक जड़ा. इसी के साथ वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए.
मुंबई और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सरफराज़ खान ने कमाल कर दिया है. सरफराज़ ने यहां 153 रनों की शानदार पारी खेली और इस सीजन में अपना तीसरा सैकड़ा जड़ा. इसी के साथ वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने.
24 साल के सरफराज़ खान ने उत्तराखंड के खिलाफ 205 बॉल में 153 रनों की पारी खेली. जिसमें 14 चौके, 4 छक्के भी शामिल रहे. इस धमाकेदार पारी के दमपर मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. सरफराज़ के अलावा सुवेद पार्कर ने भी इस मैच में शतक जड़ा है.
आईपीएल में रहे थे फेल, इस रणजी सीजन में छाए
सरफराज़ खान इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं, वह अभी तक चार मैच की 5 पारी में 704 रन बना चुके हैं. इस दौरान सरफराज़ का औसत 140.80 का रहा. सरफराज़ 3 शतक, 1 अर्धशतक जमा चुके हैं. इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है.
रणजी ट्रॉफी से पहले सरफराज़ खान इंडियन प्रीमियर लीग-2022 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. वहां पर उन्हें प्लेइंग-11 में जगह बनाने में भी संघर्ष करना पड़ रहा था, जब उन्हें मौका मिला तब वह ज्यादा रन भी नहीं बना पाए थे. आईपीएल 2022 के सीजन में सरफराज़ खान ने 6 मैच में सिर्फ 91 रन ही बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









