
Sarfaraz Ahmed Pakistan vs New Zealand: बाबर आजम का होगा पत्ता साफ? क्या सरफराज अहमद फिर बनेंगे पाकिस्तान टीम के कप्तान, जानिए क्या कहा
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे यानी आखिरी टेस्ट मैच में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने चौथी पारी में बेहद अहम शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान टीम को बचाया और मैच ड्रॉ कराया. सरफराज ने पहली पारी में 78 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
Sarfaraz Ahmed Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर सरफराज अहमद ने एक बार दमदार वापसी कर फैन्स और दिग्गजों को अपना मुरीद कर लिया है. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम में काफी समय बाद सरफराज को मौका मिला और उन्होंने इसे शानदार तरीके से भुनाया भी है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे यानी आखिरी टेस्ट मैच में पूर्व कप्तान सरफराज ने चौथी पारी में बेहद अहम शतकीय पारी खेलकर टीम को बचाया और मैच ड्रॉ कराया. सरफराज ने पहली पारी में 78 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
बाबर की कप्तानी पर उठने लगे हैं सवाल
इसी दमदार पारी के बाद अब सरफराज को दोबारा कप्तान बनाए जाने को लेकर बातें चलने लगी हैं. बाबर की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को हाल ही में इंग्लैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. यह पाकिस्तान टीम इतिहास में पहली बार अपने घर में क्लीन स्वीप से हारी.
इसके बाद से ही बाबर आजम को कप्तानी से हटाए जाने की बातें चलने लगी हैं. अब सरफराज ने शानदार वापसी करते हुए दोबारा कप्तानी का दावा भी ठोक दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरफराज से उनके दोबारा कप्तान बनने को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने भी अच्छा जवाब दिया.
शाहिद आफरीदी के आने से चीजें बदली हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









