
Sanskrit Cricket Commentary: कभी संस्कृत में सुनी है क्रिकेट कमेंट्री? ये VIDEO देखकर नहीं होगा यकीन
AajTak
क्रिकेट फैन्स ने अब तक हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मलयालम, बांग्ला, तमिल और तेलुगू में कमेंट्री सुनी होगी. मगर क्या अब तक आपने संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री सुनी है? मगर अब फैन्स को संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री सुनने को मिलेगी. इन दिनों संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री करते हुए एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है...
Sanskrit Cricket Commentary: भारतीय क्रिकेट फैन्स इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली जीत के जश्न में डूबे हुए हैं. इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराया था. अब अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम को दो हफ्ते बाद ही टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है.
ऐसे में भारतीय फैन्स पर लगातार क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है. मगर यहां एक बात गौरफरमा दें कि क्रिकेट फैन्स ने अब तक हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मलयालम, बांग्ला, तमिल और तेलुगू में कमेंट्री सुनी होगी. मगर क्या अब तक आपने संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री सुनी है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मुझे लगता है कि शायद ही फैन्स ने अब तक संस्कृत में कभी क्रिकेट कमेंट्री सुनी होगी. मगर अब फैन्स को संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री सुनने को मिलेगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़का गली क्रिकेट खेलते हुए संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री करता सुनाई दे रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं. बैकग्राउंड में एक लड़के की आवाज सुनाई दे रही है, जो संस्कृत में सुपरफास्ट तरीके से कमेंट्री कर रहा है. यह कमेंट्री का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. लोग उस लड़के और उसकी संस्कृत कमेंट्री के दीवाने हो गए हैं.
Sanskrit and cricket pic.twitter.com/5fWmk9ZMZy

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









