
Sanju Samson T20I World Cup: 'संजू सैमसन को वर्ल्ड कप नहीं खिलाना चाहता टीम मैनेजमेंट', पूर्व सेलेक्टर का बड़ा बयान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इसमें विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन शामिल नहीं किया गया है. IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू को लेकर पूर्व बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.
Sanju Samson T20I World Cup: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने उम्मीद के मुताबिक ही खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, मगर फिर भी कुछ ऐसे खिलाड़ी बाहर हैं, जिनको लेकर बोर्ड की आलोचना हो रही है.
इनमें विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन भी शामिल हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के कप्तान संजू को वर्ल्ड कप की स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. इस पर पूर्व बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है.
किस प्लेयर की जगह टीम में आते संजू?
एमएसके प्रसाद ने कहा कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को वर्ल्ड कप नहीं खिलाना चाहता है. यही वजह भी है कि संजू को उन्होंने ज्यादा मौके ही नहीं दिए. यदि सेलेक्शन कमेटी की नजरों में संजू को वर्ल्ड कप में लेना होता, तो उन्हें एशिया कप और आने वाली कुछ सीरीज में मौका देकर आजमाया जाता, लेकिन ऐसा नहीं है. इसका मतलब साफ है कि बोर्ड की प्राथमिकता में संजू थे ही नहीं.
पूर्व चीफ सेलेक्टर प्रसाद ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'सवाल है कि संजू सैमसन किस प्लेयर की जगह टीम में आएंगे? दीपक हुड्डा आपको एक एक्स्ट्रा बॉलिंग ऑप्शन देते हैं. वह संजू की तरह किसी भी नंबर पर बैटिंग भी कर सकता है. जबकि श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. '
सेलेक्शन कमेटी के प्लान में नहीं थे संजू

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









