
Sanju Samson IPL 2024: लगातार 4 हार के बाद भड़के संजू सैमसन, इन पर फोड़ा पंजाब किंग्स से मिली हार का ठीकरा
AajTak
Sanju Samson Angry on Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है. लेकिन उसे पिछले चार मैचों में हार मिली है, 15 मई को भी राजस्थान को पंजाब किंग्स से हार झेलनी पड़ी.
Sanju Samson Angry on Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है. लेकिन उसे अपने पिछले चार मैचों में हार मिली है, 15 मई को भी भी राजस्थान को पंजाब किंग्स से हार झेलनी पड़ी.
आईपीएल प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की हालत फिलहाल कमजोर नजर आ रही है, उसे अपने पिछले चार मैचों में हार मिली है. 15 मई को हुए IPL मुकाबले में भी राजस्थान को पंजाब किंग्स से 5 विकेट से हार मिली. इस मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान ने 144/9 का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पंजाब ने 7 गेंद शेष रहते हुए मैच जीत लिया.
Not the return we were hoping for in Guwahati tonight. Due for a bigger fight back soon. pic.twitter.com/76iPiPzqNA
पंजाब से मैच में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अपनी टीम के प्रदर्शन से निराश दिखे. उन्होंने कहा ईमानदारी से कहूं तो फेलियर को स्वीकार करना होगा, हमें आराम से बैठना होगा और स्वीकार करना होगा कि हम कुछ फेलियर्स से गुजर रहे हैं.
सैमसन ने कहा, 'आपको यह पता लगाना होगा कि एक टीम के रूप में क्या चीजें काम नहीं कर रही हैं, जब आप मैच के अंत में पहुंचते हैं तो हमें किसी ऐसे खिलाड़ी (इशारा फिनिशर की ओर) की जरूरत होती है, जो हाथ उठाए और कहे कि मैं टीम को मैच जिताऊंगा.'
हालांकि सैमसन ने माना कि टीम में पर्याप्त प्रतिभा है जो दबाव में व्यक्तिगत तौर पर भी प्रदर्शन कर सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









