
Sanju Samson IND vs WI T20 Series: केएल राहुल की जगह इस प्लेयर को किया रिप्लेस, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा टी20 सीरीज
AajTak
टीम इंडिया को विंडीज दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज (29 जुलाई) रात 8 बजे त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल फिट नहीं होने के कारण वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो गए हैं...
Sanju Samson IND vs WI T20 Series: पहले सर्जरी और उसके बाद कोरोना संक्रमण के कारण टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है.
इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खुद दी है. बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सेलेक्टेड इंडियन स्क्वॉड से केएल राहुल का नाम हटा दिया है. साथ ही संजू सैमसन का नाम शामिल भी कर लिया है.
पहला मैच आज ही खेला जाएगा
बता दें कि टीम इंडिया को विंडीज दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज (29 जुलाई) रात 8 बजे से त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल ही में शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. संजू को विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन टी20 स्क्वॉड में मौका नहीं मिला था. मगर अब राहुल की जगह उनकी फिर टीम में एंट्री हुई है.
Sanju Samson Added To India T20I Squad As KL Rahul's Replacement for India vs West Indies T20 Series.#SanjuSamson #klrahul #IndvsWI @IamSanjuSamson See team squad. https://t.co/2lxJzXKEf9
राहुल को मेडिकल टीम ने आराम के लिए कहा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









