
Sanju Samson Ind Vs Nz 2nd ODI: संजू सैमसन को दूसरे वनडे में क्यों नहीं खिलाया? कप्तान शिखर धवन ने बताया कारण
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को दूसरे वनडे में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी. फैन्स इससे काफी खफा दिखे, अब कप्तान शिखर धवन ने मैच के बाद बताया है कि आखिर संजू क्यों नहीं खेल पाए थे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला गया दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. टीम इंडिया ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर 89 रन बना लिए थे, लेकिन इस दौरान बारिश आई और मैच को रद्द ही करना पड़ा. हालांकि, इस मैच में प्लेइंग-11 को लेकर विवाद हुआ क्योंकि एक बार फिर संजू सैमसन को ड्रॉप किया गया था.
कप्तान शिखर धवन ने संजू सैमसन को ड्रॉप करने की वजह मैच के बाद बताई. शिखर धवन ने कहा कि हम लोग छठे बॉलिंग ऑप्शन को ट्राई करना चाहते थे, यही कारण रहा कि दीपक हुड्डा को प्लेइंग-11 में लाया गया और संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा. साथ ही दीपक चाहर की वापसी हुई क्योंकि वह स्विंग करवा सकते हैं, साथ ही बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.
क्लिक करें: 'BCCI क्या कर रहा है...', संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भड़के फैन्स
बता दें कि संजू सैमसन को पहले वनडे में खिलाया गया था, जहां उन्होंने 36 रनों की पारी खेली थी. लेकिन दूसरे मैच में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था, प्लेइंग-11 सामने आने के बाद सोशल मीडिया फैन्स काफी खफा हुए थे और संजू सैमसन के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर बीसीसीआई को निशाने पर लिया था.
मैच को लेकर कप्तान शिखर धवन ने कहा कि मौसम हमारे हाथ में नहीं हैं, हम सिर्फ बारिश रुकने का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन अंत में चीज़ें सही नहीं हुईं. पिच को देखकर हम हैरान थे, क्योंकि शुरुआत में लग रहा था कि यहां पर सीम होगी लेकिन बल्लेबाजी के लिए यह अच्छी पिच निकली. शिखर बोले कि भले ही कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, लेकिन फिर भी टीम काफी मजबूत है और हमारे पास कई ऑप्शन हैं.
अगर दूसरे वनडे की बात करें तो हैमिल्टन में हुए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता था और पहले बॉलिंग का फैसला लिया था. टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 89 रन बनाए, शुभमन गिल ने 45 और सूर्यकुमार यादव ने 35 रनों की पारी खेली जबकि शिखर धवन तीन ही रन बना पाए. मैच को पहले 50 ओवर से घटाकर 29 ओवर का किया गया, फिर 29 से घटाकर 20 ओवर का किया गया और अंत में मैच रद्द ही कर दिया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









