
Sanju Samson IND-A Squad: संजू सैमसन को बीसीसीआई ने बनाया कप्तान, सौंपी इस टीम की कमान
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टी20 वर्ल्ड कप 20222 के लिए भारतीय टीम में नहीं शामिल किया गया था. लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए का कप्तान बनााया है. सैमसन के अलावा 16 सदस्यीय टीम में उमरान मलिक को भी शामिल किया गया है.
संजू सैमसन को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 20222 के लिए भारतीय टीम में नहीं शामिल किया गया था. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के इस फैसले से काफी क्रिकेट फैन्स नाखुश थे. अब बीसीसीाई ने फैन्स की मायूसी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए संजू सैमसन को न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए का कप्तान बनााया है.
बीसीसीआई द्वारा चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी है, जो वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने के दावेदार थे, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर होने वाले टूर्नामेंट के लिए चांस नहीं मिला. इन खिलाड़ियों में सैमसन के अलावा पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, उंमरान मलिक जैसे प्लेयर शामिल हैं. अब ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करना चाहेंगे.
भारत-ए टीम: पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर , उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा.
चेन्नई में खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनाधिकारिक वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएंगे. पहला मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा. फिर 25 एवं 27 सितंबर को बाकी दो मुकाबलों का आयोजन होगा. फिलहाल न्यूजीलैंड-ए टीम इंडिया-ए के खिलाफ तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेल रही है.
पंत को मिला है टी20 वर्ल्ड कप के लिए चांस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









