
Sanju Samson in Team India: संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को जिम्बाब्वे सीरीज में नहीं मिल रहा मौका? वर्ल्ड कप से भी थे बाहर, जानिए मामला
AajTak
Sanju Samson in Team India: जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जो इस समय 1-1 बराबरी पर है. पहले मैच में भारतीय टीम को 13 रनों से हार मिली थी. जबकि दूसरा मैच टीम इंडिया ने 100 रनों से जीत लिया. अब तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को होगा.
Sanju Samson in Team India: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. इस मैच के साथ दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 बराबरी पर है.
पहले मैच में भारतीय टीम को 13 रनों से हार मिली थी. जबकि दूसरा मैच टीम इंडिया ने 100 रनों से जीत लिया. इन सबके बीच फैन्स स्टार प्लेयर संजू सैमसन को मिस करते नजर आए. यह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में नहीं खेला.
आखिर क्यों नहीं खेल रहे संजू और यशस्वी?
संजू के अलावा यशस्वी जायसवाल भी शुरुआती दोनों मैचों से बाहर दिखे. जबकि संजू और यशस्वी को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी टीम में चुना गया था, लेकिन उस दौरान भी इन दोनों को प्लेइंग-11 में बिल्कुल भी जगह नहीं मिली थी. वो बगैर मैच खेले ही वापस लौट आए हैं.
अब सवाल यह है कि आखिर वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर भी इन दोनों को क्यों नहीं खिलाया जा रहा है? इसका जवाब है कि भारतीय टीम ने 29 जून को ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल जीता था. उसके बाद बेरिल तूफान के कारण टीम बारबाडोस में ही फंस गई थी.
तीसरे मैच में हो सकती है दोनों स्टार्स की वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









