
Sanju Samson: संजू सैमसन ने कीवियों का किया सफाया, अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!
AajTak
कप्तान संजू सैमसन न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ आयोजित तीन मैचों में की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. संजू सैमसन ने 60 की औसत से कुल 120 रन बनाए. इंडिया-ए ने भी सीरीज में न्यूजीलैंड-ए का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. न्यू जीलैंड-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके संजू ने आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता कर ली है.
संजू सैमसन की कप्तानी में इंडिया-ए टीम ने न्यूजीलैंड-ए का वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है. मंगवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 106 रनों से शानदार जीत हासिल की है. भारत-ए ने मेहमान टीम को जीत के लिए 284 रनों का टारगेट दिया था लेकिन उसकी पूरी टीम 178 रनों पर सिमट गई.
टीम इंडिया की जीत में कप्तान संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई. संजू सैमसन ने 68 बॉल का सामना करते हुए कुल 54 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था. देखा जाए तो सैमसन ने तीन मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. संजू सैमसन ने 60 की औसत से 120 रन बनाए.
संजू सैमसन के अलावा शार्दुल ठाकुर ने 51 और तिलक वर्मा ने 50 रनों की पारी खेली. शार्दुल ने जहां 33 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं तिलक वर्मा की इनिंग में तीन छक्के एवं एक चौका शामिल रहा. जवाब में डेन क्लीवर द्वारा खेली गई 83 रनों की पारी के बाबजूद कीवी टीम 200 के आंकड़े को भी नहीं छू सकी. भारत-ए की ओर से राज अंगद बावा ने चार खिलाड़ियों को आउट किया.
वनडे सीरीज में मिल सकती है उप-कप्तानी
अब न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता कर ली है. भारतीय टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है जिसके लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है. इनसाइड स्पोर्टस की रिपोर्ट् के मुताबिक तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, वहीं संजू सैमसन को उप-कप्तानी का जिम्मा मिल सकता है. इस वनडे सीरीज के लिए 28 सितंबर (बुधवार) को भारतीय टीम की घोषणा होने की संभावना है.
वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









