
Sanju Samson: संजू सैमसन को टीम इंडिया से ड्रॉप किए जाने पर भड़के शशि थरूर, निशाने पर ऋषभ पंत
AajTak
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संजू सैमसन को ना खिलाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कोच वीवीएस लक्ष्मण के बयान का जिक्र किया और ऋषभ पंत पर भी निशाना साधा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में भी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नज़रअंदाज किया गया और प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. इस सीरीज़ में संजू सिर्फ एक ही मैच खेल पाए हैं और टीम इंडिया के इस रवैये से फैन्स काफी नाराज़ हैं. अब इस मसले पर राजनीतिक एंट्री भी हो गई है और केरल से ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने टीम इंडिया पर सवाल खड़े किए हैं. शशि थरूर ने बुधवार सुबह ट्वीट कर टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल खड़े किए. शशि थरूर ने ट्वीट में वीवीएस लक्ष्मण के बयान का जिक्र किया, जिसमें लक्ष्मण ने कहा कि ऋषभ पंत ने नंबर-4 पर बेहतर प्रदर्शन किया है, ऐसे में टीम उनका पूरा सपोर्ट करेगी.
"Pant has done well at No. 4, so it is important to back him," says @VVSLaxman281. He's a good player out of form who's failed in ten of his last 11 innings; Samson averages 66 in ODIs, has made runs in all his last five matches & is on the bench. Go figure. @IamSanjuSamson
शशि थरूर ने लिखा कि ऋषभ पंत बढ़िया प्लेयर हैं, लेकिन वह अपनी पिछली 11 में से 10 पारियों में फेल साबित हुए हैं. जबकि संजू सैमसन का वनडे में 66 का औसत है, पिछली पांच पारियों में उन्होंने रन बनाए हैं और फिर भी वह बेंच पर बैठे हुए हैं. ऐसे में चीज़ें देखने की ज़रूरत है.
क्लिक करें: वर्ल्ड कप को कुछ महीने बाकी, क्या वनडे टीम में जरूरी हैं संजू सैमसन? गौरतलब है कि संजू सैमसन के साथ हो रही नाइंसाफी का मसला लंबे वक्त से उठ रहा है. पहले भी उन्हें स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था, तब हंगामा हुआ था. इसके अलावा स्क्वॉड में शामिल होने के बाद उन्हें ड्रॉप किया गया तो फैन्स काफी खफा हुए थे, हालांकि टीम ने कॉम्बिनेशन पर फोकस करने की बात कही.
• संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड: 11 मैच, 10 पारियां, 330 रन, 66 औसत • वनडे में संजू सैमसन की पारियां: 46, 12, 54, 6*, 43*, 15, 86*, 30*, 2*, 36
लगातार फेल हो रहे हैं ऋषभ पंत संजू सैमसन से इतर अगर ऋषभ पंत की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन वनडे और टी-20 में वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. यही कारण है कि प्लेइंग-11 में उनकी जगह पर सवाल खड़े हुए हैं, हालांकि न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया. न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत • टी-20: 6, 11 • वनडे: 15, DNBवनडे में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड 29 मैच, 855 रन, 35.62 औसत, 1 शतक, 5 अर्धशतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









