
Sanju Samson: संजू सैमसन का IPL के बाद टीम इंडिया में धमाल, टी-20 वर्ल्ड कप की दावेदारी मजबूत!
AajTak
संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी डेब्यू फिफ्टी लगाई. आयरलैंड के खिलाफ डबलिन मैच में संजू ने आतिशी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जिताया...
Sanju Samson: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. संजू को आयरलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया था. पहले मैच में मौका नहीं मिला, पर दूसरे मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के अनफिट होने पर संजू को मौका दिया गया.
संजू ने इस मौके को भुनाया और ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जड़ दी. संजू को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे यानी आखिरी मैच में ओपनिंग भेजा गया था. यहां उन्होंने आते ही आतिशी अंदाज में शुरुआत की और 42 बॉल पर 77 रनों की पारी खेलकर रुके.
वर्ल्ड कप के लिए संजू की मजबूत दावेदारी
संजू ने अपनी पारी में 4 छक्के और 9 चौके जमाए. इस पारी में संजू का स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा. संजू सैमसन ने अपनी इस पारी के दम पर इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदारी ठोक दी है. यह वर्ल्ड कप इसी साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा.
आईपीएल 2022 सीजन में भी चला था बल्ला
संजू सैमसन के लिए इस बार का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन भी शानदार रहा था. राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी करते हुए संजू ने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था. जहां हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) से हार मिली थी. संजू ने आईपीएल 2022 सीजन में 17 मैच खेले, जिसमें 28.63 की औसत से शानदार 458 रन बनाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








