
Sanju Samson: कतर तक पहुंचा संजू सैमसन को ड्रॉप करने का मसला, वर्ल्ड कप मैच में फैन्स ने लहराए पोस्टर
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को दूसरे वनडे से ड्रॉप कर दिया गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूटा, इतना ही नहीं अब कतर में हो रहे वर्ल्ड कप में भी संजू के समर्थन में पोस्टर लहराए गए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला गया दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. इस मैच में सिर्फ 12 ओवर का खेल हो पाया, लेकिन इस मैच में भी विवाद हो गया. टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 से संजू सैमसन को बाहर किया था, जिसपर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे. सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट ही रहा था कि अब यह मामला कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप तक पहुंच गया है. इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को कुछ फैन्स की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें फैन्स कतर में वर्ल्ड कप देखने गए हुए हैं और वहां संजू के समर्थन में पोस्टर लहराए जा रहे हैं. फैन्स ने पोस्टर पर लिखा कि कतर से आपको ढेर सारा प्यार, हम आपको समर्थन करते हैं संजू सैमसन.
Everybody: Who are you supporting at the FIFA World Cup? Us: pic.twitter.com/e66NRg78dh
आपको बता दें कि इसी दौरे पर यह दूसरी बार हुआ है जब संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया हो. टी-20 सीरीज में भी कप्तान हार्दिक पंड्या ने संजू को ड्रॉप किया था, जिसके बाद उन्होंने बॉलिंग ऑप्शन का तर्क दिया था. इसके बाद अब दूसरे वनडे में भी कप्तान शिखर धवन ने संजू सैमसन को ड्रॉप किया. शिखर धवन ने भी संजू सैमसन को ड्रॉप करने का मेन तर्क बॉलिंग ऑप्शन ही दिया. रविवार को हुए मैच में संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग-11 में लाया गया था. कप्तान शिखर धवन ने कहा था कि हम छठे बॉलिंग ऑप्शन की तलाश में थे, जिसकी वजह से दीपक हुड्डा की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई.
• संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड: 11 मैच, 10 पारियां, 330 रन, 66 औसत• वनडे में संजू सैमसन की पारियां: 46, 12, 54, 6*, 43*, 15, 86*, 30*, 2*, 36
दूसरे वनडे में दोनों टीमों की प्लेइंग-11: भारत की प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन (कप्तान), डिरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









